May 17, 2025

12 साल बाद गुरु और चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार जून में मान- सम्मान के कारक सूर्य और समृद्धि के दाता गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है।

जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

साथ ही इस राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गुुरु और सूर्य की युति आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से दूसरे स्थान पर बनने जा रही है।

इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और ग्रह की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य और गुरु बृहस्पति का संयोग कुंभ राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको कार्योंं में किस्मत का साथ मिलेगा।

साथ ही व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

18 मई से ये राशियां रहें सतर्क, राहु की बदली चाल से आ सकती है आफत