बुध ग्रह नीच होकर बनाएंगे ‘दरिद्र योग’, इन राशियों को रहना होगा सावधान

वैदिक ज्योतिष अनुसार बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह 9 अप्रैल को अपनी नीच राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे अशुभ दरिद्र योग बनने जा रहा है।

साथ ही इस अशुभ योग का असर सभी राशियों के लोग पर सीधेतौर पर देखने को मिलेगा।

लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय लोगों की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही धनहानि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

दरिद्र योग आप लोगों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही आपको करियर में उतार- चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं आपके पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही किसी विषय को लेकर तनाव हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को दरिद्र योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है।

साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको नए निवेश से भी बचना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

दरिद्र योग का बनना आप लोगों को कई मामलों में हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।

वहीं आपकी किसी परिवारीजन से लड़ाई हो सकती है। वहीं इस समय आपको किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। अन्यथा डूब सकता है।