Mar 30, 2025

नवरात्रि के 9 दिन माता को क्या-क्या भोग लगाएं?

Vivek Yadav

हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का बेहद ही खास महत्व है। इन 9 दिनों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है।

Source: pexels

इसके साथ ही माता दुर्गा के 9 स्वरूपों को नौ दिन अलग-अलग भोग चढ़ाने की मान्यता है। आइए जानते हैं किस दिन माता को भोग में क्या चढ़ाएं:

Source: pexels

पहला दिन (मां शैलपुत्री)

इस दिन माता रानी को दूध और घी से बनी सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

Source: freepik

दूसरा दिन (मां ब्रह्मचारिणी)

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन देवी को चीनी या गुड़ का भोग लगाने की मान्यता है।

Source: freepik

तीसरा दिन (मां चंद्रघंटा)

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। माता को दूध या मेवा से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Source: freepik

चौथा दिन (मां कूष्मांडा)

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां शेरावाली को मालपुआ का भोग लगाएं।

Source: pexels

पांचवा दिन (मां स्कंदमाता)

नवरात्रि के पांचवें दिन माता रानी को केले का भोग लगाएं।

Source: pexels

छठा दिन (मां कात्यायनी)

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन देवी मां को शहद या मीठा पान चढ़ाएं।

Source: pexels

सातवां दिन (मां कालरात्रि)

इस दिन देवी मां को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।

Source: freepik

आठवां दिन (मां महागौरी)

इस दिन मां दुर्गा को नारियल, खीर-पूड़ी का भोग लगाएं।

Source: pexels

नौवां दिन (मां सिद्धिदात्री)

इस दिन माता रानी को चने और हलवे का भोग लगाएं।

Source: freepik

नवरात्रि के पहले दिन भोग में क्या चढ़ाएं? शाम की आरती में जरूर पढ़ें ये मंत्र