वैदिक पंचांग के मुताबिक 23 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मीन में राशि संचरण करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा।
लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिसका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों का करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
वहीं इस समय आपको प्रापर्टी का लाभ मिल सकता है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम स्थान पर होने जा रहा है।
इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह का गोचर वृष राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।
साथ ही अगर आप एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा कार्य करते हैं तो लाभ हो सकता है। वहीं निवेश से लाभ के योग हैं।
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्योदय हो सकता है।
साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपके रुके हुए काम इस अवधि में बनेंगे।