ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल 1 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं।
जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस अवधि में किस्मत चमक सकती है।
साथ ही इन राशियों को धन- संपत्ति में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं।
इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं रुके हुए कार्य आपके बनेंगे।
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चौथे स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं।
वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है।
साथ ही आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।