Jan 16, 2024

ग्रहों के सेनापति मंगल होंगे उदय, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग के अनुसार भूमि पुत्र मंगल 17 जनवरी की रात को को धनु राशि में उदय होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह जब भी उदित होते हैं, तो अपना पूरा फल प्रदान करते हैं। साथ ही साहस, भूमि, शौर्य, पराक्रम जैसे सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है।

ऐसे में मंगल ग्रह के उदित होने से कुछ राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

वैदिक पंंचांग के अनुसार मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

Source: canva

साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जिससे आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वहीं परिवार में भी सभी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मतलब संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है या कंसीव हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार में सभी लोगों के साथ आपके रिश्‍ते प्रेमपूर्ण रहेंगे।

Source: canva

वहीं इस समय आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदय होंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी।

Source: canva

वहीं इस अवधि में आपके लिए धन प्राप्ति की इच्‍छाएं पूर्ण होंगी और आपके कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। आप किसी प्रकार की चल या फिर अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।

शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में होंगे उदय, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम