Jul 03, 2024
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में मंगल, बुध और शनि रेखा प्रमुख होती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मंगल रेखा के बारे में।
Source: freepik
आपको बता दें कि भाग्यशाली लोगों के हाथ में मंगल रेखा होती है। इस रेखा को होने से व्यक्ति जीवन में खूब धन- संपत्ति पाता है।
आइए जानते हैं हाथ में कहां होती है मंगल रेखा और जीवन पर इसका प्रभाव…
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार मंगल रेखा जीवन रेखा रेखा के आरम्भिक भाग से होकर निकलती है। यह ऊपर की तरफ शुक्र पर्वत की तरफ बढ़ती है। इन रेखाओं की संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है।
अगर मंगल रेखा पर मछली का निशान बनता है, तो ऐसी मंगल रेखा और भी शुभ मानी जाती है। ऐसा व्यक्ति निडर और साहसी होता है।
खासकर उन्हें सरकारी नौकरी में कोई बड़ा पद मिलता है। वहीं, अगर यह लोग व्यापार के क्षेत्र में उतरते हैं, तो भी इनकी इनकम रातों-रात बढ़ती रहती है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ मंगल रेखा स्पष्ट है तो ऐसे लोग करियर में बहुत तरक्की करते हैं।
साथ ही वह सेना, पुलिस और खेल के क्षेत्र में अच्छा नाम और पैसा कमाता है। ऐसे लोग अपने शत्रुओं पर हमेशा विजय पाते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मंगल रेखा शनि पर्वत की तरफ जा रही है तो ऐसा व्यक्ति पर खूब धन- संपत्ति होती है।
Source: freepik
23 दिन के भीतर 2 बार गोचर करेंगे शुक्र देव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन