ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं।
मंगल के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक जरूर पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल 12 जुलाई को शाम 7 बजकर 12 मिनट वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इस राशि में 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक रहेंगे और फिर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मंगल के शुक्र की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में
इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही किसी संपत्ति में निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।
इस राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए भी ये गोचर लाभकारी होगा।
नौकरीपेशा लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव होगा।
आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी, जिससे आपको खूब लाभ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
इस राशि के जातकों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जमीन,वाहन, संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।