Mar 20, 2025

अप्रैल में सूर्य और मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंंचांग अनुसार अप्रैल के महीने में ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य गोचर करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सूर्य देव अपनी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

साथ ही इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।

क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ तो वहीं सूर्य देव कर्म भाव पर गोचर करेंगे। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है।

साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

Source: freepik

क्या स्त्रियां कर सकती हैं हनुमान जी की पूजा? जानें जगत गुरु रामभद्राचार्य से