वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह ने सिंह राशि में गोचर कर लिया है और वहीं 29 जून को चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे। ऐसे में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा।
जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है।
साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर बनने जा रहा है।
इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है।
आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है।
साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
महालक्ष्मी राजयोग बनना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।