महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शव को समर्पित है। इस अवसर पर महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है।
इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की वैवाहिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कपड़े के रंग का भी खास महत्व होता है।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिवजी की पूजा करने के लिए साफ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए।
वहीं, इस दिन काला रंग का वस्त्र भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए और ना ही पूजा की थाली में इस रंग का कपड़ा होना चाहिए।
मान्यताओं के अनुसार काला रंग भगवान शिव को अप्रिय है जिसके चलते शिवरात्रि के दिन इस रंग का कपड़ा पहनना अशुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हरा, सफेद या लाल रंग के कपड़े पहन कर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान कर भगवान शिव को दूध, दही, घी, शहद, सफेद फूल, काले किल समेत अन्य फलाहार अर्पित किए जाते हैं।