वैदिक ज्योतिष अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था
और इस दिन व्रत रखने और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। वहीं शिव पुराण में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों का वर्णन मिलता है।
जिनको महाशिवरात्रि पर करने से जीवन में धन- समृद्धि का वास बना रहेगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
महाशिवरात्रि पर एक छोटा सा पारद शिवलिंग घर में लाकर उसकी विधिवत स्थापना करें। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर पारिजात का फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का गंगाजल और काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
अगर आप शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित हैं तो आप लोग महाशिवरात्रि के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। साथ ही शाम को हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
शिव पुराण मुताबिक महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक शक्कर और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से वैभव, सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती
महाशिवरात्रि पर रात्रि के समय शिव मंदिर जाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें और देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।