इन 5 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, कभी नहीं होती धन की कमी

12 राशियों के अलग-अलग ग्रह स्वामी और देवी-देवता से संबंधित होते हैं।

हर एक राशि में किसी न किसी देवी-देवता का आशीर्वाद होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे ही पांच राशियां है जिनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ खूब धन-दौलत कमाते हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र है। इन्हें सुख-संपदा, आकर्षण और सौभाग्य का कारक मानते हैं। ऐसे में इस राशि के ऊपर मां लक्ष्मी की भी कृपा होती है।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी माता, मन और सुख के कारक चंद्रमा है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा इस राशि के जातकों के ऊपर भी काफी अधिक होती है।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान, सुख-समृद्धि के साथ ऐश्वर्य मिलता है।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा से ऐश्वर्य, सौंदर्य, कला, संगीत, कामवासना और वैभव प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इस ग्रह को शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।