ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है।
यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।
लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली कौन सी हैं…
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही आप कोई प्राप्रर्टी और वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्राएं कर सकते हैं। इस समय आपके बैंक- बैलेंस में भी बढ़ोतरी होगी।
चंद्र ग्रहण पड़ने से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।
साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वहीं व्यापारी वर्ग को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपको योजनाओं में सफलता मिल सकती हैं।
वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आपके नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जो आगे लाभकारी साबित होंगे।