हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ पर मौजूद चिह्नों और रेखाओं के आधार पर फलित किया जाता है।
ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं, हाथ में मौजूद उन चिह्नोंं के बारे में, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति कम उम्र में ही धनवान बन जाता है।
साथ ही वह अकूत धन-दौलत का मालिक होता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली चिह्नोंं के बारे में…
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार धनवान लोगों के हाथ में पद्म का निशान होता है। ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। ये लोग दूरदर्शी और मेहनती होते हैं।
हाथ में कमल का निशान बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह चिह्न होता है, वह अकूत धन संपत्ति का मालिक होता है। साथ ही समाज में उसको मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।
स्वास्तिक का निशान जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है। वह लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही ये लोग कम समय में ही धनलाव बन जाते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में कलश का चिह्न होता है वह व्यक्ति आस्तिक होता है। साथ ही ये लोग अति धनवान होते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है।
हथेली में त्रिभुज का निशान बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान होता है, वो लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में व्यापार में अच्छा नाम कमा लेते हैं।
साथ ही व्यक्ति के करियर, वैवाहिक जीवन, सेहत, भविष्य, व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है।