Apr 07, 2024
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ की लकीरों को देखकर उसके भूत, भविष्य और वर्तमान का आकलन किया जाता है।
Source: freepik
आपको बता दें कि व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा, जीवन रेखा, धन रेखा, शनि रेखा और ह्रदय रेखा प्रमुख होती हैं।
Source: freepik
यहां हम बात करे जा रहे हैं शनि रेखा के बारे में, जो एक भाग्यशाली पुरुष के हाथ में होती है। जानिए ये रेखा कहां से होती है शुरू और क्या है इसका महत्व…
शनि रेखा मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से आरंभ होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हाथ की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार शनि रेखा हाथ में अन्य जगहों से भी निकलती है। आपको बता दें कि अगर गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति स्पष्टवादी और दूरदर्शी होता है।
साथ ही ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। वहीं ये लोग धन की सेविंग करने में माहिर होते हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
Source: freepik
अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो यह व्यक्ति को काफी अच्छा फल प्रदान करती है। ऐसे व्यक्ति अपनी मेहनत से जीवन में खूब सुख प्राप्त करते हैं।
Source: freepik
साथ ही ये लोग धनवान होते हैं और जीवन में इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं शनि देव इनको कर्मठ और मेहनती बनाते हैं।
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कलाई के ऊपरी भाग से शनि या भाग्य रेखा निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ये बेहद ही शुभ माना जाता है। ये लोग भाग्य के धनी होते हैं।
500 साल बाद सूर्य ग्रहण पर बनेगा 4 ग्रहों का संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत