Feb 06, 2024
ज्योतिष शास्त्र में स्नान करने के नियम बताए गए हैं और स्नान शास्त्रों की विधि से किया जाए तो हमें कई लाभ मिल सकते हैं।
Source: freepik
वहीं आपने देखा होगा कि कई स्त्रियां किसी भी दिन अपने बाल धो लेती हैं, जो कि गलत है।
आइए जानते हैं शास्त्रों के अनुसार स्नान करने के नियम और स्त्रियों को किस दिन अपने बाल नहीं धोने चाहिए और किस दिन धोने चाहिए…
महिलाएं रविवार और सोमवार को बाल धो सकती हैं। ऐसा करने से घर मे संपन्नता का वास रहता है। साथ ही पति की उम्र लंबी होती है।
मंगलवार के दिन सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। बुधवार के दिन सुहागिन स्त्रियां बाल धो सकती हैं।
वहीं स्त्रियां शुक्रवार के दिन बाल धो सकती हैं। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरुवार के दिन स्त्रियों सहित पुरुषों को भी अपने बाल नहीं धोने चाहिए। गुरुवार को बाल धोने से घर में दरिद्रता का वास रहता है। साथ ही गुरु ग्रह नकारात्मक होते हैं।
Source: freepik
शनिवार के दिन स्त्रियों को बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से शनि देव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
सुहागिन महलाओं को एकादशी, अमावस्या, किसी त्योहार और पूर्णिमा के दिन अपने बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में दरिद्री छा सकती है।
सूर्य और मंगल ने बनाया आदित्य मंगल योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन