घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें टीवी, फ्रिज और सोफा, आर्थिक तंगी का करने पड़ेगा सामना

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में हमको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साथ ही हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। वहीं इसके साथ ही घर के अंदर सामान भी अगर सही दिशा में नहीं रखा हो तो भी वास्तु दोष लगता है।

यहां हम बात करने जा रहे हैं फ्रिज, टीवी और सोफा के बारे में, मतलब इन चीजों को घर के अंदर किस दिशा में रखना चाहिए। जिससे घर में संपन्नता बनी रहे। आइए जानते हैं …

इस दिशा में हो सोफा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक ड्रॉइंग रूम में सोफा या फिर दीवान को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

इस दिशा में लगाएं एसी

वास्तु के अनुसार दक्षिण-पूर्व आग्नेय दिशा एसी लगाने की सबसे शुभ दिशा है। इसे यहां ग्राउंडफ्लोर पर छज्जे या छत पर कहीं भी लगाना सर्वोत्तम होता है। वहीं स्पिलिट एसी या विंडो एसी दक्षिण या पश्चिम दिशाओं में भी लगाया जा सकता है।

फ्रिज की है ये सही दिशा

वास्तु शास्त्र मुताबिक फ्रिज को पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। साथ ही फ्रिज को दीवारों और कोनों से कम से कम एक फीट की दूरी पर भी होना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगता है।

इस दिशा में रखें टीवी

अगर बात टीवी की करें तो घर के पूर्वी दिशा की दीवार टीवी लगानी चाहिए। वहीं अगर बात करें लिविंग एरिया और ड्राइंग रूम की तो यहां पूर्व दिशा में टीवी लगा सकते हैं। ऐसा करने से सुख- समृद्धि का वास बना रहता है।

घड़ी की है ये सही दिशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कमरे में दीवार घड़ी की सबसे अच्छी दिशा उत्तर और पूर्व दिशा होती है। इन दिशा में घड़ी लगाना बहुत शुभ माना गया है।

इस दिशा में रखें कूलर

वास्तु के मुताबिक कूलर को वायव्य कोण यानि उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। साथ ही कूलर उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम एवं पूर्व दिशा में भी रखा जा सकता है।