Feb 12, 2024

घर के मंदिर में रखें ये 5 चीजें, धन के देवता कुबेर सदा रहेंगे मेहरबान

Astro Aditya Gaur

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। साथ ही वास्तु शास्त्र में सभी चीजों को रखने की विशेष जगह और उसका महत्व बताया गया है

Source: freepik

अगर इन वस्तुओं को सही जगह नहीं रखा जाए तो व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे व्यक्ति जिंदगी में सक्सेस नहीं हो पाता है।

साथ ही उसके बनते-बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की घर में बनें मंदिर में कौन-सी चीजें रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, आइए जानते हैं…

शिवलिंग

घर के मंदिर में शिवलिंग जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन- समृद्धि बनी रहती है। साथ ही भोलेनाथ की कृपा भी बनी रहती है। लेकिन याद रखें शिवलिंग को अंगूठे के आकार से बढ़ा नहीं रखें।

मोर का पंख

वास्तु अनुसार पूजा स्थल में मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख काफी पसंद है। इसलिए उनके मुकुट में हमेशा मोर पंख लगा रहता है।

शालिग्राम

वास्तु अनुसार घर के पूजा स्थल में शालिग्राम जरूर रखने चाहिए। शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। ऐसे में पूजा स्थल में शालिग्राम रखना बेहद ही मंगलकारी होता है।

गंगाजल रखें

हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। साथ ही गंगा जी का जल कभी खराब नहीं होता। ऐसे में घर में बनें मंदिर में गंगाजल जरूर रखना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

Source: freepik

मंदिर में रखें शंख

घर के मंदिर में शंख भी जरूर रखना चाहिए। इससे घर में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही शंख को रोज बजाना भी चाहिए।

इस दिशा में हो मंदिर

घर में मंदिर पूर्व या उत्तर दिशा के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बनाना चाहिए।

Source: freepik

इन 5 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, कभी नहीं होती धन की कमी