Apr 27, 2025

घर की उत्तर दिशा में रखें 5 चीजें, दनादन बरसेगी 'लक्ष्मी'

Sudhanshu Maheshwari

पैसे कमाने की चाह किसमें नहीं होती, सपने तो सभी को पूरे करने होते हैं, अच्छा जीवन तो हर किसी का एक गोल है

अब मेहनत करना, ईमानदार रहना अपनी जगह है, अगर विश्वास रखते हैं तो एक और फंडा है जिससे घर में लक्ष्मी आ सकती है।

वास्तु शास्त्र में दिशा को बहुत अहमियत दी गई है, घर में जहां आप सामान रखते हैं, उसके अपने मायने रहते हैं।

असल में उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा के रूप में भी जाना जाता है, ऐसे में उन्हें प्रसन्न रखना जरूरी होता है। इन 5 चीजों को उत्तर में रखना शुरू कर दें।

वॉटर फाउंटेन

अगर घर की उत्तर दिशा में वॉटर फाउंटेन रखेंगे तो पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। कहा तो ये भी जाता है कि पानी से जुड़ी कोई भी वस्तु रखने से परिवार का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

एक्वेरियम

घर की उत्तर दिशा में एक्वेरियम रखने के भी अपने फायदे हैं। वास्तु शास्त्र तो कहता है कि इससे भी धन आता है, शांति आती है और अड़चनें भी दूर हो जाती हैं।

तिजोरी

ऐसा कहा जाता है कि अगर आप अपने घर की उत्तर दिशा में तिजोरी को स्थान देते हैं तो पैसे आने का मार्ग भी उसी के साथ खुल जाता है। ऐसा करने से घर के दुर्भाग्य भी दूर होते हैं।

झरने की तस्वीर

अगर उत्तर दिशा में नदी के झरने की तस्वीर लगा लेंगे तो उससे भी लाभ मिलता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में बहस कम होती है, तनाव कम रहता है।

कुबेर की तस्वीर

कुबेर को तो धन का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में उन्हें उत्तर दिशा में रखने से पैसे भी आते हैं और घर आया धन टिकता भी है।

12 महीने बाद सूर्य देव करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत