Aug 12, 2025

जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को किस रंग का कपड़ा पहनाना चाहिए

Vivek Yadav

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्योहार का बेहद ही खास महत्व है और पूरे देश में इसे धूमधाम से मनाया जाता है।

ये पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण के बालरूप को झूला झुलाते हैं, श्रृंगार करते हैं, भोग लगाते हैं और पूजा-पाठ करते हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को नए वस्त्र भी पहनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन लड्डू गोपाल को किस रंग के कपड़े पहनाने चाहिए। आइए जानते हैं:

सबसे प्रिय रंग

जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल को पीले रंग का वस्त्र पहनाना बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीला रंग ज्ञान और सात्विकता का प्रतीक है।

इसके साथ ही गुलाबी, हल्का नीला, सफेद या फिर हल्का हरा रंग वस्त्र भी जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पहनाना शुभ माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को ग्रे और गहरे भूरे रंग के वस्त्र पहनाने से बचना चाहिए।

इसके साथ ही लाल रंग का भी वस्त्र नहीं पहनाना चाहिए। दरअसल, अत्यधिक गाढ़ा रंग क्रोध और मंगल दोष को दर्शा सकता है।

काला रंग

काला रंग शनि ग्रह से जुड़ा होता है और साथ ही तामसिक प्रवृत्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी ही नहीं अन्य दिनों भी लड्डू गोपाल को काले रंग का वस्त्र नहीं पहनाना चाहिए।

उत्तर दिशा में सिर रखकर क्यों नहीं सोना चाहिए? जानिए वास्तु और वैज्ञानिक कारण