Jul 03, 2025

प्रेमानंद महाराज से जानें बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ? क्या करना चाहिए

Vivek Yadav

काफी लोगों में ऐसी धारणा है कि कहीं जाते वक्त अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो होता हुआ काम बिगड़ जाएगा।

बिल्ली का रास्ता काटना लोग अशुभ मानते हैं। ऐसे में आइए प्रेमानंद महाराज से जानें बिल्ली का रास्ता काटने शुभ होता है या अशुभ?

प्रेमानंद महाराज के अनुसार जो लोग अपशगुन में विश्वास करते हैं उन्हें सारी चीजों और सारी घटनाओं में ही अपशगुन का भाव आने लगता है।

यहां तक कि, अगर कोई छींक भी दे तो उन्हें अपशगुन का डर सताने लगता है।

उनके अनुसार दुनिया के सारे अपशगुन एक साथ भी आ जाए तो आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं।

व्यक्ति को हर प्राणी को भगवान का प्रतीक मानना चाहिए।

ऐसे में अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो डरने की आवश्यकता नहीं है।

प्रेमानंद महाराज के अनुसार डरने और अपशगुन की चिंता करने के बजाय बिल्ली को प्रणाम करते हुए और भगवान का नाम लेते हुए आगे बढ़ जाएं।

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये तस्वीरें, बदल सकती है आपकी किस्मत की तस्वीर