Feb 12, 2024

ऐसी रेखाएं होने से नहीं मिलते पति- पत्नी के विचार, रहती है दांपत्य जीवन में क्लेश

Astro Aditya Gaur

हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद चिह्नों, रेखाएं और योगों का विश्लेषण करके व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन, धन और करियर के बारे में पता लगाया जाता है।

Source: freepik

यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी रेखाएं और योगों के बारे में जिनके हाथ में होने से पति- पत्नी के बीच अनबन बनी रहती है।

साथ ही उनका दांपत्य जीवन तनाव से भरा रहता है और अगर ये रेखाएं पति- पत्नी के बीच अलगाव की स्थिति भी पैदा करती हैं। आइए जानते हैं ये कौन से योग और रेखाएं हैं…

बन रहे हों ये निशान

यदि किसी स्त्री के हाथ में हृदय रेखा खंडित हो तो उस पर यव बन रहे हों और वहां से मोटी-मोटी रेखाएं मस्तिष्क रेखा पर गिरती हों तो छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई झगड़े होते हैं।

Source: freepik

साथ ही ऐसी स्त्री अपने पति को वश में रखने वाली होती है।

शुक्र पर्वत पर हो तिल

यदि पति- पत्नी के हाथ में शुक्र पर्वत तिल हो और शुक्र भी अत्यधिक उठा हुआ तो गृहस्थ सुख में बाधक होता है। साथ ही ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से खराब होता है।

शक की वजह से होती लड़ाई

यदि भाग्य रेखा में द्वीप हो और मस्तिष्क रेखा जंजीराकार हो, हाथ सख्त हो तो भी पति- पत्नी के बीच लड़ाई होती है। साथ ही एक दूसरे के ऊपर शक करते हैं। वहीं शक की वजह से तलाक तक हो जाता है।

विवाह सुख का रहता है अभाव

यदि किसी स्त्री का हाथ सख्त है और पति का हाथ नरम है, तो पति- पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है। साथ ही इसकी वजह पत्नी का स्वभाव होता है। इसलिए छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई होती है।

पति- पत्नी के बीच रहती है अनबन

यदि विवाह रेखा में कटी-फटी रेखाएं हो और द्विभाजित हो या नीचे की तरफ मुड़ जाती हो तो पति- पत्नी के बीच तनाव रहता है। साथ ही दांपत्य जीवन में तरह तरह की बाधाएं आती रहती हैं।

Source: freepik

घर लाएं फेंगशुई की ये 7 चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार