हाथ में कई प्रकार के अशुभ योगों का वर्णन मिलता है। जिसके प्रभाव से व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता है। साथ ही व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं होती है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं केमद्रुम योग के बारे में, जिसके हाथ में होने से व्यक्ति को कई बार करियर और कारोबार में तरक्की नहीं मिलती है।
आइए जानते हैं हाथ में कैसे बनता है केमद्रुम योग और इसका प्रभाव…
यदि हथेली में शुक्र पर्वत और सूर्य पर्वत अविकसित हों और सूर्य रेखा टूटी हुई हो तो उस व्यक्ति की हथेली में केमद्रुम योग बनता है।
जिस व्यक्ति के हाथ में केमद्रुम योग होता है। उस व्यक्ति को जीवन में कई बार अपने काम- कारोबार को बदलना पड़ता है।
साथ ही अगर व्यक्ति व्यापारी है, तो उसको भी बार- बार व्यापार बदलना पड़ता है। वहीं ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन भी अशांत रहता है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में केमद्रुम योग होता है, उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब रहती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति पर झूठे इल्जाम लगते हैं। वहीं उसे कोई लाइलाज बीमारी हो जाती है और धन बीमारी पर खर्च होता है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में केमद्रुम योग होता है वह व्यक्ति हमेशा दुखी रहता है। साथ ही उसको किस्मत का साथ नहीं मिलता है।
वहीं व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है और डिप्रेशन रहता है। वहीं व्यक्ति के जीवन में धन का अभाव भी रहता है।