Jan 12, 2025

365 दिनों में कितने दिन नहीं करना चाहिए भूलकर भी दान

Vivek Yadav

हिंदू धर्म में दान का बेहद ही विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार दान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और पाप नष्ट होते हैं।

Source: pexels

शास्त्रों और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार साल के 365 दिनों में से कुछ खास दिनों और समय पर दान करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कब-कब दान नहीं करना चाहिए?

गुरुवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को दान करने से बचना चाहिए। दरअसल, ये बृहस्पति का दिन माना जाता है जो धन और समृद्धि के कारक हैं। ऐसे में इस दिन दान करने से धन की हानि और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

गुरुवार के दिन खासकर चना दाल, हल्दी, पीला कपड़ा या फिर अन्य पीली चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सूर्यास्त के समय

शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के समय दान नहीं करना चाहिए। इससे धन हानि के साथ ही परिवार में परेशानियां आ सकती हैं। दरअसल, यह राहुकाल का समय बताया गया है जो अशुभ प्रभाव डालता है।

दिवाली

दिवाली के दिन भी दान नहीं करना चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन दान करना घर से लक्ष्मी को भेजने का प्रतीक माना जाता है।

नमक

धनतेरस के दिन नमक का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सात ही रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

निधन के बाद

घर में अगर किसी भी सदस्य का निधन हो गया है तो इसके बाद दान करने से बचना चाहिए।

कब करना चाहिए दान

मान्यताओं के अनुसार शास्त्रों में दान करने का सबसे उत्तम समय सुबह और दोपहर को बताया गया है।

बता दें कि, यहां दी गई जानकारियां मान्यताओं के आधार पर हैं। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

क्यों महिलाओं के लिए वर्जित है ‘दंडवत प्रणाम’?