वैदिक पंचांग अनुसार 25 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ेगा। साथ ही इस दिन होली भी है। इस दिन चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय सावधान रहने की जरूर हैं।
इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
होली पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण कर्क राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
इस समय आपको निवेश से बचना चाहिए। साथ ही इस अवधि में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
साथ ही इस समय आपको अपनी और माता जी की सेहत ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन तनावभरा रह सकता है।
आप लोगों को चंद्र ग्रहण नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको धनहानि हो सकती है।
साथ ही व्यापार धीमा चल सकता है। वहीं साथ ही इस समय कोई बड़ी व्यापारिक नई डील नहीं करें। तो बेहतर होगा।