Mar 17, 2024

होली से पहले घर से निकालें ये 6 चीजें, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Astro Aditya Gaur

हिंदू धर्म में दिवाली की तरह होली का भी विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 25 को मनाया जाएगा।

वहीं होलिका दहन 24 मार्च को होगा। वहीं होली से पहले कुछ ऐसी चीजें हैं घर से बाहर फेंक देना अच्छा होता है।

साथ ही माना जाता है ऐसा करने से एक घर की नकारात्मकता भी इन चीजों के साथ चली जाती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

खंडित मूर्ति

अगर आपके घर में किसी भगवान की खंडित मूर्ति घर पर रखी हुई है, तो होली शुरू होने से पहले खंडित मूर्ति को घर से बाहर फेंक दें।आप इन मूर्तियों को बहते पानी में प्रवाहित कर सकते हैं। क्योंकि घर में खंडित मूर्तियां रखने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर में नकारात्मकता भी बढ़ती है।

पुराने ख़राब जूते-चप्पल

अगर आपके घर में फटे- पुराने जूते चप्पल रखें तो आप इन इनको होली से पहले घर से बाहर निकाल दें। क्योंकि ऐसा अगर आप नहीं करते हैं तो आपके जीवन में दरिद्रता का वास बना रहेगा। साथ ही वास्तु दोष भी लगता है।

टूटे-फूटे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम

घर में टूटे- फूटे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम रखने से नकारात्मकता फैलती है। इसलिए अगर आपके घर में टूटे- फूटे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम रखें हैं और आप उनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो होली से पहले उन्हें फेंक दें। ऐसा करने से आपको राहु, केतु और शनि देव के प्रकोप से भी मुक्ति मिलेगी।

टूटा हुआ शीशा

वास्तु के अनुसार टूटा हुआ शीशा घर में वास्तु दोष उत्पन्न करता है। जिससे घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए होली से पहले घर में से सभी टूटे शीशे निकाल देने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में संपन्नता बनी रहेगी। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा।

टूटी हुई झाड़ू

घर में टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता। मान्यता है कि टूटी हुई झाड़ू से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसलिए होली से पहले घर में से टूटी हुई झाड़ू बार कर देनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

Source: freepik

खराब घड़ी

घर में कभी खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि खराब घड़ी खराब समय का संकेत है। इसलिए होली से पहले खराब घड़ी को घर से बाहर कर दें।

Source: freepik

इन 5 राशियों के पुरुष होते है सबसे लकी, हर क्षेत्र में होता है इनका दबदबा