Jun 02, 2025

ऐसी मकर रेखा वाले लोग जीवन में खूब कमाते हैं नाम और पैसा, आप भी करें चेक

Astro Aditya Gaur

हथेली में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं, जैसे- धन रेखा, जीवन रेखा, मकर रेखा, विवाह रेखा आदि। आज हम बात करने जा रहे हैं, मकर रेखा के बारे में।

ये खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। ये रेखा हमेशा बनती बिगड़ती रहती है। अगर आपके हाथ में ये रेखा है तो भविष्य के लिए ये एक अच्छा संकेत है।

मकर रेखा किसी भी रेखा के कोने में ही बनती है। यानी ये रेखा किसी भी रेखा के आरंभ और अंतिम भाग पर ही मिलेगी। आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में...

कलाई पर हो अगर मकर रेखा

यदि कलाई पर मकर रेखा बनती है तो इसका मतलब व्यक्ति की किस्मत काफी तेज होगी। ऐसे लोगों को विदेश जाने के अवसर प्राप्त होते रहते हैं।

अगर किसी स्त्री के हाथ में ये रेखा बनती है तो इसका मतलब उसका जीवनसाथी धनवान होगा। उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की होती है प्राप्ति

जिन लोगों के मकर रेखा सूर्य पर्वत के पास होती है तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में बितेगा।

साथ ही ये लोग जीवन में खूब मान- सम्मान मिलता है। ये लोग किसी राजनीतिक पद पर भी हो सकते हैं।

व्यक्ति पैसे खर्च करने में रहते हैं आगे

मकर रेखा के साथ ही हथेली में मछली का चिन्ह होना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि ये चिन्ह जीवन रेखा या भाग्य रेखा के ऊपर हो तो ये और भी अधिक शुभ माना जाता है।

ये निशान लंबी उम्र का भी प्रतीक माना जाता है। साथ ये लोग बीमार भी कम ही पड़ते हैं। ये लोग महंगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं।

निर्जला एकादशी पर बुध का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत