कंगाल बना सकती है आपकी ये आदत, रात में जरूर निपटा लें ये काम

हिन्दू धर्मशास्त्रों में ऐसे कई नियम बनाए गए हैं जो हमारे दैनिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।  ऐसी मान्यता है कि इन सभी नियमों का पालन करने से घर में शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

वास्तु शास्त्र में घर की रसोई को लेकर कई नियम बताए गए हैं। जैसे कि किचन में कौन सी चीजें रखनी चाहिए और कौन सी नहीं। घर का किचन किस दिशा में बनानी चाहिए आदि।

इनमें से एक नियम बर्तनों से भी जुड़ा है। कई घरों में रात में भोजन करने के बाद जूठे बर्तनों को सिंक में ही छोड़ दिया जाता है और उन बर्तनों को सुबह धोया जाता है।

मगर आपको बता दें, वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी ये आदत आप के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इस आदत की वजह से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव बना रहता है और घर की सुख-शांति पर भी बुरा असर पड़ता है।

ऐसा माना गया है कि रात के वक्त किचन में जूठे बर्तन छोड़ने से राहु केतु का अशुभ प्रभाव हमारे घर के ऊपर पड़ता है और घर में कंगाली आने लगती है।

बर्तनों को जूठा ही छोड़ देने के कारण वास्तु दोष भी निर्मित हो जाता है, जिससे परिवार के लोगों की उन्नति और प्रगति भी रुक जाती है।

विज्ञान के अनुसार, रात के समय यदि आप जूठे बर्तन छोड़ देते हैं तो इसमें बचे हुए खाने में बैक्टीरिया जन्म ले लेते हैं। रात भर में बैक्टीरिया की संख्या कई गुना तक बढ़ जाती है।

सुबह बर्तन साफ करने के बाद भी उनमें कई बैक्टीरिया रह जाते हैं जो शरीर में प्रवेश कर के सेहत खराब कर देते हैं। आपकी इस आदत के कारण घर में हमेशा रोग बना रह सकता है।