Apr 04, 2024

गुरुवार को करें इन चीजों का दान, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष में हर दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह और भगवान से होता है। साथ ही उस दिन पर ग्रहों का पूर्णतय प्रभाव रहता है। जैसे, शनिवार पर शनि देव का आधिपत्य होता है।

इस दिन शनि देव की आराधना करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं गुरुवार के बारे में जिसका संबंध गुरु ग्रह और भगवान विष्णु से माना जाता है।

अगर आप इस दिन कुछ चीजों का दान करते हैं, तो आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

हल्दी का दान

गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना बेहद शुभ होता है। क्योंकि हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है।

इसलिए गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पीले रंग के वस्त्र

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान गरीबों को करना चाहिए। ऐसा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पीले रंग की मिठाई

वैदिक ज्योतिष अनुसार अगर आप गुरुवार के दिन पीले रंग की मिठाई का दान किसी गरीब को करते हैं, तो आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

पीले फल का दान

अगर आप गुरुवार के दिन पीले फल का दान करते हैं तो आपको गुरु ग्रह का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आपकी धन- समृद्धि में वृद्धि के योग बनेंगे।

चने की दाल

गुरुवार को पीले रंग की वस्तुएं, गुड़ और चने की दान, पीले रंग के फूल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Source: freepik

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी