गुरुवार को जरूर करें ये 5 काम, हर क्षेत्र में पाएंगे सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो करियर में रुकावटों के साथ दरिद्रता साथ नहीं छोड़ती है।

ऐसे में आप चाहे तो गुरुवार के दिन इन खास उपायों को करके कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होने से जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

आइए जानते है गुरुवार के दिन किन कामों को करना माना जाता है शुभ

गुरुवार को जलाएं घी का दीपक

गुरुवार के दिन स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ घी का दीपक जलाएं। इससे लाभ मिलेगा

विष्णु चालीसा या विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ

गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा या फिर विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दोनों में से किसी का पाठ करने से तरक्की मिलती है।

पीली चीजों का दान

भगवान विष्णु के साथ गुरु बृहस्पति को पीले रंग की चीजें अति प्रिय है। इसलिए इस दिन केला, चने की दाल, बेसन का लड्डू सहित अन्य चीजों का दान देना चाहिए।

भोग लगाएं

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को दूध और केसर से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

केले के पेड़ की पूजा

मान्यता है कि केले के पेड़ में भी भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की विधिवत पूजा करनी चाहिए।