गुरु पुष्य योग में  इन चीजों की खरीदारी से मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

(Source:freepik)

Dec 28, 2023 Shivani Singh

29 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र बन रहा है,जो काफी अद्भुत योग माना जाता है। इस दिन कुछ कार्य करना शुभ माना जाता है।

गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान कुछ चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी भी अति प्रसन्न होती है।

साल का आखिरी शुभ योग गुरु पुष्य योग है। इस दिन इन चीजों की जरूर करें खरीदारी।

 पुष्य नक्षत्र 29 दिसंबर को सुबह 1 बजकर 4 मिनट में शुरू हो रहा है, जो 30 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो रहा है।

मान्यताओं के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी। इसी के कारण इस दिन शुभ काम करने के साथ खरीदारी करना अच्छा मानते हैं।

गुरु पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

गुरु पुष्य नक्षत्र में दक्षिणावर्ती शंख खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन इसे खरीदने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।

गुरु पुष्य नक्षत्र में संपत्ति, वाहन, घर आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पीतल का हाथी की मूर्ति खरीदें।