(Source: Freepik)
Dec 14, 2023 Shivani Singh
साल 2023 के अंत में काफी शुभ योग बनने वाला है। इससे गुरु पुष्य योग कहते हैं। इस दौरान खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
गुरु पुष्य योग बनने से कुछ राशियों के ऊपर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होगी। जानें इन राशियों के बारे में।
पंचांग के अनुसार, गुरु पुष्य नक्षत्र 29 दिसंबर को सुबह 1 बजकर मिनट में शुरू हो रहा है, जो 30 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो रहा है।
मेष राशि गुरु पुष्य योग बनने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। नए साल में खुशियां ही खुशियां आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
बिजनेस की शुरुआत करने से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि सूर्य की राशि सिंह के लिए भी गुरु पुष्य योग काफी लाभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।
नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि धनु राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होगी। इस दिन किए गए निवेश से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी।
नया साल हर परेशानी को दूर करके आएगा। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिल सकता है।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें