May 16, 2024

12 साल बाद मंगल और गुरु ग्रह आएंगे नजदीक, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Astro Aditya Gaur

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक 12 साल बाद गुरु ग्रह ने वृष राशि में गोचर कर लिया है और वहीं जून में मंगल ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

Source: freepik

ऐसे में जून में इन दोनों ग्रहों की युति बनने जा रही है। यह युति 12 साल बाद बनेगी। जिससे 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है।

साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु और मंगल की युति आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी इनकम में इजाफा होगा। साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे।

साथ ही जो व्यापारी हैं वो कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु और मंगल की युति धनु राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी।

Source: freepik

साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों गुरु और मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन लाभ होगा।

साथ ही इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

कौन थी लोना चमारी जिससे जुड़ा है कामाख्या देवी मंदिर का रहस्य