May 01, 2024

गुरु बृहस्पति का वृषभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Shivani Singh

देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई यानी आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं।

Source: jansatta

गुरु बृहस्पति के शुक्र की राशि में जाने से 12 राशियों में में से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

Source: freepik

गुरु के वृषभ राशि में जाने से परिवार, संतान, प्रेम, तरक्की, स्वास्थ्य आदि पर असर देखने को मिलेगा।

Source: freepik

आइए जानते हैं गुरु के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ

Source: freepik

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। आत्म विश्वास की वृद्धि होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।

Source: pixabay

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिसर्च की पढ़ाई कर रहे जातकों को भी लाभ मिलेगा।

Source: pixabay

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने के साथ पदोन्नति पा सकते हैं। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुलेंगे।

Source: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब लाभ मिल कता है। अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए व्यापार से आपको लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही निवेश किए गए धन में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Source: pixabay

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को तरक्की और लगन का फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Source: pixabay

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का वृषभ राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।

Source: pixabay

लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं इन राशियों के लोग, होते हैं रोमांटिक और आकर्षक