वास्तु के हिसाब से गिफ्ट में दें ये 3 चीजें, भाग्य रहेगा हमेशा साथ

आज के समय में किसे कौन सा गिफ्ट दें कि उसे पसंद आएं। ये चुनना काफी मुश्किल होता है।

किसी दूसरे के लिए ऐसा गिफ्ट चुनना जो जीवन में खुशियां ही खुशियां लाएं। इसलिए थोड़ा सोच-समझकर चुनाव करते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसे गिफ्ट दे देते हैं, जिससा असर बुरा होता है।

ऐसे में आप चाहे, तो इन तीन चीजों में से कुछ भी दे सकते हैं, जिससे जीवन में पॉजिटिव असर पड़ता है।

गणेश जी की मूर्ति

गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट्स में देना काफी शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और बाधाएं दूर होती है।

पीतल की गणेश मूर्ति न केवल आपके घर की सुंदरता को चार चांद लगाता है बल्कि यह घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लाता है।

क्रिस्टल कमल का फूल

वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल कमल को धन-संपदा, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, भाग्य का कारक मानते हैं।

इस गिफ्ट को लिविंग रूम या ध्यान स्थान के पूर्व-उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे सुख-शांति बनी रहती है।

वास्तु यंत्र

अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो आप वास्तु यंत्र दे सकते हैं। यह वास्तु दोषों को दूर करने और समृद्धि को आमंत्रित करता है।

इसे घर की उत्तर या पूर्व की दीवार पर लटकाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती हैं।