Jan 31, 2024

फरवरी में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग के अनुसार फरवरी में बुद्धि और व्यापार के दाता बुध, ग्रहों के सेनापति मंगल, समेत 4 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

Source: freepik

साथ ही शनि देव 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में अस्त होंगे।

वहीं इसके बाद 12 फरवरी को शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।

लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस महीने किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आपकी गोचर कुंडली के आदित्य मंगल और बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए फरवरी का महीना आपको शुभ रहेगा।

इस महीने आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। धर्म कर्म और तीर्थयात्रा के संयोग बनेंगे। वहीं छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस महीने आपकी राशि से दशम भाव पर आदित्य मंगल और बुधादित्य राजयोग बनेगा। जिससे आपको नौकरी और व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी।

साथ ही आपका समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको सक्सेस मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

फरवरी का महीना आपको लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस महीने आपको किसी सरकारी क्षेत्र में लाभ और सफलता मिलेगी।

वहीं इस समय निवेश से आपको लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आप इस समय कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

इन 5 वस्तुओं को कभी न बदलें, वरना हमेशा रहेंगे परेशान