Feb 25, 2024

मार्च में सूर्य, शनि समेत 5 ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांंग के अनुसार मार्च महीने में बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन होने वाला है और शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उदय होने जा रहे हैं।

Source: freepik

जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी मार्च के महीने में किस्मत चमक सकती है।

साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

मार्च का महीना वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस महीने आपको परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने के मौके मिलेंगे और कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है।

साथ ही बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के लोगों को मार्च का महीना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस महीने आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है।

साथ ही इस महीने अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मार्च का महीना लाभप्रद साबित हो सकता है। इस महीने कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस महीने आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

वहीं पार्टनर के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। साथ ही इस महीने आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी।

Source: freepik

वास्तु अनुसार घर की इस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति