Feb 25, 2024

वास्तु अनुसार घर की इस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

Astro Aditya Gaur

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव होता है। क्योंकि अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो व्यक्ति के जीवन में दरिद्री छा जाती है।

Source: freepik

साथ ही सुख- समृद्धि का अभाव रहता है। वहीं वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन मिलता है, जिनको घर या कार्यस्थल पर रखने से वास्तु देवता प्रसन्न रहते हैं।

Source: freepik

यहां हम बात करने जा रहे हैं फिश एक्वेरियम के बारे में, फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ खुशी देता है बल्कि इसको रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। आइए जानते हैं कि घर में फिश एक्वेरियम कहां और किस दिशा में रखना शुभ है।

इस रंग की हों मछलियां

वास्तु शास्त्र अनुसार एक्वेरियम के अंदर एक काली रंग की मछली और 8-9 नारंगी मछलियां होनी चाहिए। साथ ही एक्वेरियम के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इसका पानी बदलते रहना चाहिए।

इस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम

वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम पूर्व, उत्तर और पूर्व-उत्तर की दिशा में रखना शुभ माना जाता है। घर का उत्तरी भाग करियर का प्रतिनिधित्व करता है और पूर्वी भाग खुशहाली को दर्शाता है।

दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल

वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए इसे मुख्य द्वार के बाईं ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से पति- पत्नी में प्रेम बढ़ता है। साथ ही खुशनुमा माहौल रहता है।

इस दिशा में नहीं रखें एक्वेरियम

फिश एक्वेरियम को किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इस जगह पर एक्वेरियम रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। साथ ही वास्तु दोष लगता है।

यदि मछली मर जाए

यदि आपके एक्वेरियम में मछली कभी मर जाए तो मरी हुई मछली को तुरंत निकालकर किसी नदी या तालाब में बहा देना चाहिए।

वास्तु के अनुसार एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।

रविवार के दिन तुलसी पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता जल?