घर लाएं फेंगशुई की ये 7 चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार

वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई शास्त्र में भी कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार, घर में किन चीजों को लाने से बंद पड़ा भाग्य खुल जाएगा।

विंड चाइम

फेंगशुई के अनुसार, प्रवेश द्वार पर विंड चाइम लगाने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इसे प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लटकाए।

ड्रैगन कछुआ

घर की उत्तर दिशा को धन और प्रचुरता से जोड़ा गया है। इसलिए इस जगह पर ड्रैगन कछुआ रखना शुभ होगा। ये दीर्घायु, सौभाग्य और सुरक्षा का प्रतीक है।

बांस का पौधा

बैम्बू यानी बांस के पौधे को सौभाग्य और समृद्धि कारक मानते हैं। अपने घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में रखने से स्वास्थ्य, धन और सद्भाव बढ़ता है।

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई के अनुसार लाफिंग बुद्धा को काफी शुभ माना जाता है। इसे रखने से जीवन में आनंद और समृद्धि आती है। इसे लिविंग रूम में रखें।

क्रिस्टल

क्रिस्टल नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है। अलग-अलग कमरों में एमेथिस्ट, रोज़ क्वार्ट्ज़ या क्लियर क्वार्ट्ज जैसे क्रिस्टल रखें।

कछुआ

कछुआ को दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक मानते हैं। घर के उत्तर दिशा में कछुए की मूर्ति रखने से करियर में लाभ मिलता है।

एक्वेरियम

फिश एक्वेरियम को धन और प्रचुरता का प्रतीक माना जाता है।समृद्धि और वित्तीय खुशहाली बढ़ाने के लिए अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में फिश टैंक रखें।