Jan 29, 2024
आचार्य चाणक्य की नीति भारत ही विदेशों में भी फेमस है। क्योंकि आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। उनका दूसरा नाम कौटिल्य था।
Source: jansatta
वहीं उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की थी, उसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई नीतियां का वर्णन किया है।
Source: jansatta
इन नीतियों को अपनाने से व्यक्ति अपने जीवन में काफी कुछ हासिल कर सकता है।
Source: jansatta
यहांं हम बताने जा रहे हैं कि व्यक्ति के अंदर कुछ गलत आदतों के होने से मां लक्ष्मी उनका साथ छोड़ देती हैं। साथ ही व्यक्ति निर्धन हो जाता है। आइए जानते हैं ये आदतें कौन सी हैं…
Source: jansatta
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अत्यधिक क्रोध नहीं करना चाहिए। क्योंकि कभी कभी क्रोध में व्यक्ति अपना नुकसान कर लेता है। साथ ही ऐसे लोगों के पास मांं लक्ष्मी कभी नहीं ठहरतीं।
Source: freepik
आचार्य चाणक्य के अनुसार दूसरों का अपमान करने वाले व्यक्ति से भी लक्ष्मी नाराज रहती हैं। साथ ही अपमान करने से शत्रुता पनपती है और अपयश प्राप्त होता है। इसलिए इस आदत से भी बचना चाहिए।
Source: freepik
आचार्य चाणक्य अनुसार मां लक्ष्मी लालच करने वाले व्यक्तियों के पास भी नहीं ठहरतीं। लालच परेशानियों की जड़ है। जो लोग लालच करते हैं और दूसरे की तरक्की से हमेशा जलते रहते हैं।
Source: freepik
इंंसान को गंदे वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। क्योंकि जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं और साफ-सफाई से नहीं रहते, उन्हें महालक्ष्मी त्याग देती हैं। साथ ही जिन लोगों के दांत गंदे रहते हैं, उनके जीवन में भी दरिद्री छा जाती है।
Source: freepik
मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल होता है। इसलिए लक्ष्मी जी कभी एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं टिकतीं। ऐसे में जो लोग धन संचय अच्छे से नहीं कर पाते, वो लोग भी पैसे को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं।
Source: freepik
मोती पहनने से इन राशियों का चमक सकता है भाग्य