Feb 04, 2024

शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज

Astro Aditya Gaur

ज्योतिष शास्त्र अनुसार सोमवार, मासिक शिवरात्रि, शिवरात्रि और सावन के दिन भगवान शिव को समर्पित माने जाते हैं।

Source: freepik

इन दिनों में लोग अपनी- अपनी तरह से पूजा करके भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।

Source: freepik

वहीं मान्यता है कि भगवान शिव भी प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कुछ चीजें अर्पित करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं और आपके जीवन में दरिद्री छा सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

हल्दी का प्रयोग

भगवान शिव की पूजा में हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि हल्दी स्त्रियों से संबंधित वस्तु है और शिवलिंग को पुरुष तत्व माना गया है। इसलिए शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने से बचना चाहिए।

शंख के प्रयोग से बचना चाहिए

शास्त्रों के मुताबिक भगवान शिव ने त्रिशूल से शंखचूड का वध कर दिया था, जिससे उसका शरीर भस्म हो गया और उसी भस्म से शंख की उत्पत्ति हुई। इसलिए भोलेनाथ की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Source: jansatta

नारियल का पानी

भगवान शिव का अभिषेक करते समय नारियल के पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वरना भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं।

Source: freepik

रोली का नहीं करें प्रयोग

भोलेनाथ की पूजा में रोली और कुमकुम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वरना भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं।

Source: freepik

ये फूल भी नहीं करें अर्पित

श‍िवल‍िंग पर कभी भी लाल रंग के फूल, तुलसी का पत्ता केतकी और केवड़े के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ रुष्ट हो सकते हैं।

Source: freepik

सोमवार को करें ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम