Jan 13, 2025
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का बेहद ही खास महत्व है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है।
Source: freepik
भारत में कई जगहों पर मकर संक्रांति के दिन लोग खिचड़ी और दही-चूड़ा खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है क्यें? आइए जानते हैं:
Source: express-archives
मान्यताओं के अनुसार दही और चूड़ा को सूर्य देव का प्रिय प्रसाद माना जाता है।
Source: express-archives
मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को दही अर्पित करने से वो प्रसन्न होते हैं।
Source: express-archives
इसके साथ ही ये भी मान्यता है कि सूर्यदेव को इस दिन दही-चूड़ा अर्पित करने से सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।
Source: Pinterest
वहीं, ये भी मान्यता है कि इस दिन दही-चूड़ा खाने से कुंडली में ग्रह दोष दूर होता है।
Source: express-archives
वहीं, ये सेहत के लिए भी बेहद ही फायदेमंद है। दही और जूड़ा के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ये आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
Source: Pinterest
दही में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
Source: freepik
कहां-कहां लगता है कुंभ मेला और कितने तरह का होता है?