Navratri: Maa Shailputri को अति प्रिय है ये चीजें, पूजा में जरूर करें शामिल

नवरात्रि के पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री और मां दुर्गा के पहले रूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

श्रद्धा भाव एवं विधि विधान से मां शैलपुत्री की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है।

मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री की पूजा करते वक्त कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। ये चीजें माता को अति प्रिय हैं।

हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री को सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में पूजा में माता को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।

इसके अलावा मां शैलपुत्री को सफेद रंग के पुष्प भी अर्पित करने चाहिए।

मां शैलपुत्री को प्रसाद में दूध से बने चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए।

माता को खीर के साथ सफेद रंग की मिठाई भी अर्पित कर सकते हैं।

इसके अलावा मां शैलपुत्री को एकाक्षी फल या फिर नारियल भेंट कर सकते हैं।