Mar 31, 2025

चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार देवी दुर्गा को अर्पित करें ये चीजें, धन लाभ के बनते हैं योग

Vivek Yadav

नवरात्रि के दिनों मां दुर्गा को कुछ चीजें अर्पित करने से कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार मां दुर्गा को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

Source: pexels

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार, नवरात्रि में मेष राशि वाले जातकों को देवी दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातकों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

Source: pti

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक को नवरात्रि में मां दुर्गा को सफेद वस्त्र चढ़ाना चाहिए। इससे ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है।

Source: pexels

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लाल फूल के साथ हरा फल अर्पित करने की मान्यता है। ऐसा करने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।

Source: pexels

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातक को मां दुर्गा को सफेद रंग का वस्त्र चढ़ाना चाहिए। ऐसे करने से देवी मां खुल होती हैं और भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है।

Source: pexels

सिंह राशि

नवरात्रि में सिंह राशि वाले जातक मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं।

Source: pexels

कन्या राशि

मां दुर्गा को नवरात्रि में कन्या राशि वाले जातक लाल चुनरी के साथ हरे फल चढ़ाएं। ग्रह दोष कम होने के साथ ही पारिवारिक क्लेश दूर हो सकता है।

Source: pti

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातक के जीवन में अगर बार-बार मुश्किलें आ रही हैं, तो मां दुर्गा को सफेद वस्त्र चढ़ाने से लाभ मिल सकता है।

Source: pti

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी नकारात्मक चीजें दूर होंगी।

Source: pti

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक मां दुर्गा को पीली रंग की चुनरी अर्पित करें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न हो सकती हैं।

Source: pti

मकर राशि

नवरात्रि के नौ दिनों में मकर राशि वाले जातक को मां दुर्गा को खीर का भोग लगाना फलदायी बताया गया है। इससे घर-परिवार में खुशियां बढ़ती हैं और साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है।

Source: pexels

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को नीले रंग के अपराजिता के फूल चढ़ाएं। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही जीवन में सुख-शांति भी बनी रह सकती है।

Source: pexels

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को मां दुर्गा को पीली चुनरी अर्पित करनी चाहिए। इससे जीवन में स्थिरता आती है और साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत हो सकती है।

Source: pexels

चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में क्या अंतर है?