नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री हिमालय की बेटी की रूप की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री को पीला रंग अति प्रिय है।
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, माता को भूरा रंग अति प्रिय है। ऐसे में पूजा के समय इस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
देवी दुर्गा का चौथा रूप मां कूष्मांडा है। मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
स्कंदमाता को सफेद रंग प्रिय है। ऐसे में पांचवें दिन पूजा में इस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।
देवी दुर्गा का छठा रूप कात्यायनी है। नवरात्रि के पांचवे दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।
मां दुर्गा का सातवां रूप कालरात्रि है। मान्यताओं के अनुसार माता को नीला रंग अति प्रिय है। ऐसे में पूजा के वक्त इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
देवी दुर्गा का आठवां रूप महागौरी है। माता महागौरी को गुलाबी रंग अति प्रिय है।
नवरात्रि के 9वें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माता को बैंगनी रंग काफी पसंद है। ऐसे में भक्तों को पूजा के वक्त इस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।