Dec 14, 2023 Priya Sinha

(Source: Freepik)

पैसों की तंगी और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर के साथ जलाएं ये चीजें

हिंदू धर्म में कपूर का महत्व बहुत है, इसलिए लोग इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में करते हैं।

घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं और वातावरण भी शुद्ध होता है।

अगर कपूर के साथ आप कुछ चीजों को मिलाकर रोजाना घर में जलाते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

चलिए बताते हैं कपूर को किन चीजों के साथ मिलाकर जलाना चाहिए और क्या फायदे होंगे –

कपूर और चमेली साथ जलाने से पैसों की तंगी दूर हो सकती है।

कपूर और घी को मिलाकर जलाने से घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

कपूर और लौंग को साथ मिलाकर जलाने से घर में खुशियां आती हैं और मुश्किलें दूर होती हैं।

पीपल के पत्ते में कपूर को मिलाकर शाम के वक्त जलाने से अटका हुआ काम जल्दी होने लगता है।