Feb 19, 2025

महाशिवरात्रि से पहले बुध ग्रह होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 21 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं।

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और ज्योतिष अनुसार शनि और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है।

ऐसे में बुध ग्रह का उदित होना कुछ राशियों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशि के जातकों को व्यापार और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (MIthun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर उदित होने जा रहे हैं।

इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर उदित होने जा रहे हैं।

इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे।

Source: freepik

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना तुला राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं।

Source: freepik

इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है।

नीम करोली बाबा के 10 नियम, हर कठिन परिस्थिति को बना सकते हैं आसान