Aug 03, 2025

12 महीने बाद बुध ग्रह करेंगे अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग अनुसार सितंबर माह में बुध ग्रह अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। इस समय आपको भौतिक सुखोंं की प्राप्ति होगी।

साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति का भी आपको सुख प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं।

इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप पैसा कमाने के साथ साथ कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर धनु राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण करेंगे।

इसलिए इस अवधि में आपको काम- कारोबार में सक्सेस मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है।

5 साल बाद बनेगा बुध और शुक्र का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य