May 21, 2024

सपने में काला सांप और छिपकली दिखने का क्या होता है मतलब?

Astro Aditya Gaur

आमतौर पर हर इंसान सपने देखता है। वहीं कोई सपना देखकर हम सुखद अनुभव करते हैं तो वहीं कुछ सपने देखकर हम डर जाते हैं।

Source: freepik

वहीं स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सुबह देखे जाते हैं उनका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब होता है।

वहीं यहां हम बताने जा रहे हैं कि सपने में अगर आपको काला सांप या छिपकली दिखाई दे तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

काले सांप को पकड़ते देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में अगर आप काला सांप को पकड़ते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी परेशानियां जल्द ही खत्म हो सकती हैं।

सपने में काले सांप को मारना

सपने में काले सांप को मारना भी शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ यह होता है कि आप अपने शत्रुओं पर जल्द ही विजय प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आपका कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है।

काले सांप को काटते देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में काले सांप को काटते देखना बेहद अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। साथ ही धन हानि हो सकती है।

सपने में छिपकली के बच्चे को देखना

सपने में छिपकली का बच्चा देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपके काम में अचानक से बाधा आ सकती है।

घर में घुसते हुए छिपकली को देखना

अगर आपने सपने में छिपकली को घर में घुसते हुए देखा है, तो इससे आप कोई घरेलू समस्या में फंस सकते हैं। साथ ही धन हानि हो सकती है।

सपने में छिपकली को मारना

स्वप्न शास्त्र मुताबिक अगर आप सपने में छिपकली को मार रहे हैं, तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। साथ ही कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है।

Source: freepik

5 साल बाद शुक्र और सूर्य देव का बना संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन